सुबह उठने के क्या फायदे है आजके समय मैं कई लोग ऐसे है जो अपने सरीर को एकदम ध्यान ही नहीं देते है सभी लोग रात को काफी देर से सोते है जिसके कारण वो सुबह काफी देर से उठते है। क्या आपने कभी सोचा है की दुनिया के सभी अमीर लोग सुबह उठने के लिए इतना जोर क्यों देते है।

सुबह उठने के न सिर्फ फयदे है बल्कि ये एक अच्छी आदत भी है आज मैं आपको सुबह उठने के कुछ ऐसे फायदे के बारे मैं बताने वाला हूँ जिसे जानने के बाद आप भी हमेशा सुबह जल्दी उठाना पसंद करेंगे।

आपके मन मैं भी ये सवाल कभी न कभी जरूर आया ही होगा की आखिर क्यों सभी लोग हमें सुबह उठने के लिए Force करते है आखिर सुबह के समय मैं ऐसा क्या खास बात होता है। आखिर सुबह ऐसा क्या होता है जो पुरे दिन भर नहीं होता है और जो लोग सुबह देर से उठने है वो अपने जीवन का क्या ऐसा हिस्सा खो देते है जो उन्हें कभी नहीं मिलने वाला है।

हर कोई सुबह उठना नही चाहता है जिस वजह से वो अपने लाइफ के कई सारे चीजों को खो रहे है लेकिन जो इंसान सुबह उठता है वो इंसान अपने जीवन मैं कुछ Achieve कर पाता है।

सुबह उठने के क्या क्या फायदे होते है ?

वैसे तो सुबह उठने के कई सारे फायदे है लेकिन अभी मैं आपको कुछ सबसे इम्पोर्टेन्ट और अच्छे फायदे के बारे मैं बताने वाला हूँ जिसे जानने के बाद आप भी रोज सुबह जल्दी उठने लगेंगे। अगर आप अपने करियर मैं कुछ करना चाहते हो कुछ बनना चाहते हो तो आपको रोजाना सुबह उठने की आदत को अपनाना पड़ेगा आइए एक एक करके इनके फायदे को समझते है।

1: Extra Time Consume

हम लोगों के साथ कई बार ऐसा होता है की जबतक हमें किसी चीज़ के बारे मैं जानकारी नहीं होती है तबतक हमें उस काम को करने मैं कोई मजा नहीं आता है। लेकिन सुबह उठने के फायदे मैं से एक ये सबसे बढ़िया फायदा की हम अपने समय को थोडा अच्छे से और थोडा जादा इस्तेमाल करते है उन लोगों से थोडा जादा इस्तेमाल कर पाते है जो सुबह देर से उठते है।

अगर आप सुबह जल्दी उठते है तो आपके पास जादा समय होगा Compare उन लोगों से जो सुबह देर तक सो रहे होते है। अगर आपने डीसाइड किया की आप रोज सुबह 2 घंटे पहले उठेंगे तो पुरे महीने मैं आपके पास कम से कम 60 से 62 घंटे एक्स्ट्रा मिल जाएंगे और यही समय को अगर मैं साल मैं Convert करूँ तो आपके पास 730 घंटे एक्स्ट्रा आगए।

इसका मतलब आप समझ रहे हो पुरे एक साल मैं आपके पास एक एक्स्ट्रा महिना एड हो जाएगा जहाँ पर हर एक इंसान एक साल मैं 12 महीने को इस्तेमाल करेगा वहीँ आप 13 महीने का यूज़ कर पाएंगे।

इस लिए मेरे ख्याल से ये एक ऐसा फायदा है जिसका इस्तेमल आप अपने निजी काम को करने के लिए या अपने पढाई को करने के लिए कर सकते है। टाइम आपका है आप इसका कैसे इस्तेमाल करते है ये सभी आपके ऊपर निर्भर करता है।

2: Fresh Environment

आप मानो या ना मानो मगर सुबह का जो मोहोल होता है वो पुरे दिन से काफी अलग होता है ये चीज़ मैंने खुद महसूस किया है। जब मैंने सुबह जोगिंग के लिए उठाना शुरू किया था तब मैंने इस चीज़ को पहले दिन ही महसूस किया की सुबह मुझे पुरे दिन से एक अलग सा फ्रेश हवा मिल रहा है।

आपने देखा होगा की सुबह कई सारे लोग जोगिंग करते है क्यों की सुबह का हवा हमारे बॉडी पर पड़ने के बाद एक अलग सा फील होता है और आप पुरे दिन कूल फील करोगे आपके सभी शारीरिक समस्या दूर हो जाएंगे। बस आप एक बार इस चीज़ का अनुभव जरूर करिए फिर मुझे उम्मीद है की आप हमारे कमेंट मैं आकर बताओगे की ये सच बात है।

3: Mental Fitness

सोचने की सकती हर किसी के पास ये सोचने की सकती नहीं होती है क्यों की उनके पास टाइम ही नहीं होता है अगर आपको ये सकती प्राप्त करनी है तो उसके लिए आपको सुबह जल्दी उठाना पड़ेगा। पुरे दिन भर मैं तो हम अपने जॉब पढाई से इतना बिजी रहते है की हमें आगे का कुछ प्लान करने का समय ही नहीं मिल पाता है।

जब आप सुबह जल्दी उठ जाते हो तो आपके पास जो समय होता है उसे आप अपना पूरा दिन प्लान कर सकते हो अगर आप चाहे तो अपने ऑफिस का काम या अपना कोई स्कूल कॉलेज का प्रोजेक्ट कर के दिन मैं किसी बचों को Tuition पढ़ा सकते है।

अगर आप सुबह 8 बजे उठते है तो आपके पास कोई एक्स्ट्रा समय नहीं होता है जिसे की आप अपने फ्यूचर के बारे मैं कुछ सोच सके और पूरा दिन कैसे Schedule बनाना है वो भी आप सुबह जल्दी उठकर कर सकते है।

4: Good Health & Wealth

सूरज की पहली किरण के साथ बिस्तर छोड़ देने वाले लोग दिन भर मैं ज्यादा तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करते हैं सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को काम में अच्छी तरीके से मन लगा होता है। साथ ही इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है यहाँ तक की डॉक्टर का भी यही कहना होता है की सुबह उठे से हमारा सरीर का Blood Circulation भी काफी बढ़िया काम करता है।

सुबह मैं जो सूरज का पहला किरण होता है वो काफी एहेम होता है जब हमारे हडियों मैं सुबह का किरण पोहोंचता है तब हमें काफी अच्छा लगता है और हमारे लिए ये काफी फायदे मंद होता है।

People Also Ask-लोगों के पूछे जाने वाले सवाल ?

ऊपर तो मैंने आपको काफी सारे फायदे के बारे मैं बताया है अब मैं आपको कुछ ऐसे पॉइंट के बारे मैं बताने वाला हूँ जिसे की हमेशा लोग इन्टरनेट पर सर्च करते है। और कई बार लोग इन सवालों को गूगल पर सर्च करते है आइए जानते है की वो कोनसे सवाल है जिसे लोग सबसे जादा पूछा करते है।

हमें सुबह कब उठना चाहिए ?

सुबह उठने का इस्तेमाल इंसान को सेहतमंद, दौलतमंद और अक़्लमंद बनाता है। एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक सुबह पौने चार बजे उठते हैं। फिएट कंपनी के सीईओ सर्जियो मार्कोसोन सुबह 3.30 बजे और प्रसिद्ध ब्रिटिश व्यापारी रिचर्ड ब्रैनसन सुबह पौने छह बजे उठ जाते हैं।

Scientifically देखा गया है की सुबह के 4 से लेकर 6 बजे तक का समय एक बेहतर समय होता है सुबह उठने के लिए आशा करता हूँ की आपको इसकी जानकरी मिल गई होगी की हमें सुबह कब उठाना चाहिए

आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे ?

निश्चित समय पर रोज उठें – हर रोज सुबह उठने के लिए एक समय निर्धारित कर लें। रोज इसी समय उठने पर आपके शरीर को कुछ ही दिनों में इसकी आदत हो जाएगी। इसके लिए एक निश्चित सोने का समय भी निर्धारित कर लें। अपने जीवन का कोई लक्ष्य बना कर चले जिसे की आपको आलस दूर हो जाए और अन्दर से मोटिवेशन मिल सके।

सुबह जल्दी उठ कर क्या करे ?

आप सुबह जल्दी उठ कर ऐसा काम करे जो आपको पुरे दिन भर मैं करना होता है लेकिन आपको वो काम पसंद नहीं है। इसे आपके मन से एक डर एक चिंता खत्म हो जाएगा और आप अपने समय को सही से सही जगह पर यूज़ कर पाएंगे जैसे की मैं पढाई करना बिलकुल पसंद नहीं करता था इस लिए सुबह उठ कर सबसे पहले मैं अपना वो काम को कर लेता था।

इसी तरह आपका भी कोई काम होगा जो आपको करना पसंद नहीं ओगा या थोडा न पसंद होगा तो उस काम को सबसे पहले सुबह उठ कर करें।

आखरी सब्द 

सुबह उठने के क्या फायदे है आशा करता हूँ की आपको मेरी ये जानकरी अच्छी लगी होगी आपको कुछ सिखने समझने को मिला होगा अगर आपको कुछ सवाल पूछना हो तो आप हमारे कमेंट बॉक्स के जरिए हमसे अपना सवाल पूछ सकते है। अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी तो इसे आप अपने सभी दोस्तों रिलेटिव्स के साथ व्हाटसेप फेसबुक पर जरूर शेयर करे।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *